समाचार और घटनाक्रम

2026

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव एवं देशप्रेम की भावना को जागृत करना था। इस अवसर पर छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराया गया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित,  छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभास्थली स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्राओं ने अपनी एकाग्रता, रणनीतिक सोच, धैर्य और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की।

प्रतियोगिता में व्रतिका जैन (कक्षा 9 वी), आर्या जैन (कक्षा 11वीं) एवं माही जैन (कक्षा 12वीं) ने प्रथम स्थान, दिवि जैन (कक्षा 7 वी) ने द्वितीय स्थान तथा चहक गजेन्द्र (कक्षा 7 वी) तृतीय स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में प्रतिभास्थली की कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं मार्च 2026 में एक शैक्षणिक भ्रमण (Educational Visit) किया। इस दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय के समृद्ध शैक्षणिक वातावरण, कला एवं संगीत की विभिन्न विधाओं तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को करीब से देखा और समझा।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं ललित कला (Fine Arts) से जुड़े विभागों का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ शिक्षकों ने छात्राओं को कला के विभिन्न आयामों, उनके महत्व और करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

लक्ष्मी नारायण गोयल जी, सनसिटी ग्रुप के चेयरमैन और एक प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी, ने प्रतिभास्थली का दौरा किया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गोयल जी ने छात्राओं की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ एक अद्भुत विद्यालय है, जहां छात्राओं को संस्कार, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ विकसित किया जा रहा है।”

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ एक आवासीय विद्यालय है, जो कन्या शिक्षा पर विशेष ध्यान देता है। यहां की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं, जिनमें शिक्षा, खेल, संगीत और नृत्य शामिल हैं। गोयल जी के दौरे के दौरान, छात्राओं ने उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोयल जी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया ।

26 जनवरी 2026 – 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभास्थली डोंगरगढ़ की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। उनकी प्रस्तुति “आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत” ने सभी को प्रभावित किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का डोंगरगढ़ में भव्य स्वागत
27 जनवरी 2026 , डोंगरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी का आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय रहा। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने प्रतिभास्थली की छात्राओं को समय दिया, उनसे आत्मीय संवाद किया और उन्हें स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर पहुँचकर श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। उनकी सरलता, संवेदनशीलता और संस्कारों के प्रति सम्मान ने सभी उपस्थित जनों को प्रेरित किया।