फरवरी 2023
17 फरवरी को सीबीएसई लर्निंग हब राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीन खो खो प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं एवं 7वीं की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।फरवरी 2023
10 फरवरी को लर्निंग हब राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता में श्रेया जैन, ऋषिका जैन, सिद्धि जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।फरवरी 2020
ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं ने हेमलकसा जैसे अद्भुत स्थान का भ्रमण किया। जहाँ छात्राएं पद्मश्री और मैगसेसे पुरस्कृत समाजसेवी डॉ. प्रकाश आमटे जी से मिली। ऐसे व्यक्तित्व से भेंट सभी के लिए शिक्षा प्रद और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना से भरने के लिए लाभकारी हुई।फरवरी 2020
एक और सफलताकु. सुभी जैन कक्षा 7 की छात्रा ने सामान्यज्ञान ओलिंपियाड में भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सुभी को 15000 रु का नगद पुरस्कार एवं The Smart KID Of INDIA Award, Gold Medel से नवाजा गया। प्रतिभास्थली परिवार इनके उज्ज्वल भविष्य की करता है।
फरवरी 2020
10 फरवरी 2020 को कक्षा 12 वीं की छात्राओं ने संत शिरोमणि 108 गुरुवर श्री विद्यासागर सागर जी महाराज के इंदौर में अद्भुत दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी छात्राएं बोर्ड परीक्षा के पहले गुरूजी का विशेष वात्सल्यमयी उद्बोधन प्राप्त कर धन्य हो गयी। 11 फरवरी को सभी छात्राओं ने अतिशय क्षेत्र पपौरा जी में परम पूज्य 105 आर्यिका मां आदर्श मति माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।जनवरी 2020
प्रतिभास्थली की छात्राओं ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सुन्दर प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय के वातावरण को किया राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत।जनवरी 2020
कु. शिखा पाटनी का चयन परीक्षा पर चर्चा-2020 में हुआ, जिसमें शिखा पाटनी करेंगी माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी से दिल्ली में 20 जनवरी को सीधी बात।नवंबर 2019
खेलों का हुआ आगाज़ प्रतिभास्थली के आंगन में...12 नवंबर 2019 से 14 नवंबर 2019 तक
नवंबर 2019
सी.बी.एस.ई. अंतर विद्यालयीन कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभास्थली की छात्राओं का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन। प्रतिभास्थली की छात्राएं रहीं प्रथम, द्वितीय एबम तृतीय स्थान परअक्टूबर 2019
गौ विज्ञान एवं ऋषि-कृषि वक्ता वैद्य श्री राजेश कपूर जी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा 6 अक्टूबर को आयोजित कार्यशाला में सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं को असाध्य रोग की सरल चिकित्सा एवं वनौषधि के प्रयोग की महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।अक्टूबर 2019
महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्मदिवस पर 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। वाद विवाद, भाषण, नृत्य, संगीत, प्रार्थना गायन, नुक्कड़ नाटिका आदि में सभी छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दी।सितंबर 2019
ओपन चैस टूर्नामेंट में कक्षा 12वीं की छात्रा, कुमारी शिखा पाटनी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई... उनकी इस सफलता पर प्रतिभास्थली परिवार गौरवान्वित है।जून 2019
29 एवं 30 जून को आयोजित ओपन चेस टूनामेंट में छात्राओं ने किया श्रेष्ट प्रदर्शन। कु शिखा पाटनी, अदिति जैन, एवं वीणा पाटनी राज्य स्तर ओपन चेस टूनामेंट में खेलने के लिए चयनित हुई। छात्राओं की इस सफलता की हार्दिक बधाई।मई 2019
प्रतिभास्थली की गौरवकु. देशना जैन को भगवंत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज ने अपनी भव्य मुस्कान के साथ आशीर्वाद दिया। कु. देशना जैन दसवीं कक्षा में 97% के साथ प्रथम स्थान पर रही। देशना ने हिन्दी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। इन्हें प्रतिभस्थली परिवार की शुभकामनाएँ।
मई 2019
प्रतिभास्थली की गौरवकु. देशना जैन को भगवंत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज ने अपनी भव्य मुस्कान के साथ आशीर्वाद दिया। कु. देशना जैन दसवीं कक्षा में 97% के साथ प्रथम स्थान पर रही। देशना ने हिन्दी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। इन्हें प्रतिभस्थली परिवार की शुभकामनाएँ।
मई 2019
10वीं बोर्ड परीक्षा का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रथम श्रेणी के साथदेशना जैन- 97%
प्रज्ञा जैन- 93%
चैत्या जैन- 91%
देशना जैन ने हिंदी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये
प्रज्ञा जैन ने हिंदी में 100 में से 99 अंक प्राप्त किये।
अक्टूबर 2018
21-22 अक्टूबर को प्रतिभास्थली में दो दिवसीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ खेल प्रभारी श्रीमान राकेश बघेल जी ने अपने उद्बोधन से सभी छात्राओं को उत्साहित किया।अक्टूबर 2018
2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस एवं क्षमावाणी पर्व के रूप में भव्य कार्यक्रम किया गया, जिसमे छात्राओं ने गुरु जीवन गाथा की अनुपम प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।अगस्त 2018
5 अगस्त को स्वच्छ छात्रावास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कक्षा आठवीं और दसमीं की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अगस्त 2018
सफलता के बढ़ते चरणराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली शतरंज प्रतियोगिता के लिए कु. अदिति जैन का चयन किया गया है। उसकी इस सफलता पर प्रतिभास्थली परिवार गौरवान्वित है।
जुलाई 2018
22 जुलाई को हुआ मेरी यात्रा विवरण गतिविधि का आयोजन जिसमें जूनियर ग्रुप में कु. देशना, कु. आर्यिका, कु. विदेही, कु. सलोनी ने विशेष स्थान प्राप्त किया। तथा सीनियर ग्रुप में कु. आयुषी, कु.ख़ुशी एवं कु. शिवि ने विशेष अंक प्राप्त किये।जुलाई 2018
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कक्षा 11 की छात्राओं के निर्देशन में हुआ पूरा माहोल गुरु भक्ति मय। भजन नृत्य के साथ साथ छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से कि अपने भावों की अभिव्यक्ति।जुलाई 2018
रविवार 8 जुलाई को छात्राओं द्वारा हिंदी व्याकरण पर बहुत ही सुन्दर अन्ताक्षरी का आयोजन किया गया जिसमें मुहावरों, लोकोक्तियाँ आदि का प्रयोग किया गया। कु.आयुषी जैन के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मई 2018
10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत ...कु. साक्षी जैन - 86.2%
कु. प्रिया जैन - 85.8%
कु. शिखा पाटनी - 85.6%
जनवरी 2018
हिंदी ओलिंपियाड में कु. स्तुति जैन कक्षा आठवीं ने पाया भारत में तृतीय स्थान एवं कु. अदिति जैन कक्षा आठवीं नें पाया भारत में तेरहवाँ स्थान।जनवरी 2018
कम्प्यूटर ओलिंपियाड में कक्षा 9वीं की छात्रा कु. आयुषी जैन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और द्वितीय स्तर पर पहुंची। अंग्रेजी ओलिंपियाड में कु. अर्चिता जैन, सीपी जैन, आशिका जैन, वंशिका जैन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और द्वितीय स्तर पर पहुंची।दिसंबर 2017
देश के जानेमाने वैज्ञानिक व इसरो, बैंगलोर के पूर्व अध्यक्ष एवं नई शिक्षा नीति के अध्यक्ष कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन प्रतिभास्थली डोंगरगढ़, चंद्रगिरी तीर्थ में आचार्य श्री जी के दर्शनार्थ हेतु शुभागमन। पद्मविभूषण डॉ. कस्तूरीरंगन ने आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज से वर्तमान शिक्षा नीति कैसी हो इस विषय पर चर्चा की।दिसंबर 2017
अतिथि व्याख्यान के रूप में श्री सारांश जैन (बी.ई., IIT मुंबई) के द्वारा गणित, भोतिकी, रसायन आदि विषयों पर छात्राओं को मार्गदर्शन मिला एवं अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा प्राप्त हुई।दिसंबर 2017
माया नगरी मुंबई की धरा पर 10 दिसंबर 2017 को भाईदास हॉल, विले पार्ले में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति की गयी ।