समाचार और घटनाक्रम
राजनांदगांव जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने 18 अक्टूबर 2025 को प्रतिभास्थली विद्यालय का भ्रमण किया और छात्राओं से आत्मविश्वास, अनुशासन तथा संस्कारपूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. भुरे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि —
“अच्छा व्यक्ति बनना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जब हमारे भीतर मानवीय मूल्य और देशभक्ति का भाव होता है, तभी हम समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता बनते हैं।”
उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों से जोड़ें। उन्होंने विद्यालय की स्वच्छ, अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभास्थली जैसी संस्थाएँ समाज में आदर्श स्थापित कर रही हैं।
शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यशाला
प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, जबलपुर, में 4 जून से 10 जून 2025 तक पांचों प्रतिभास्थली (जबलपुर, चंद्रगिरी, रामटेक, इंदौर एवं ललितपुर) की 125 शिक्षिकाओं हेतु 8 दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षिकाओं के शिक्षण कौशल का परिमार्जन, संवर्धन, पुनरावर्तन, कक्षा शिक्षण की प्रभावशीलता में वृद्धि तथा रचनात्मक और आनंदपूर्ण कक्षा–कक्ष का निर्माण करना था।
हेमलकसा भ्रमण
फरवरी 2020, ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं ने हेमलकसा जैसे अद्भुत स्थान का भ्रमण किया। जहाँ छात्राएं पद्मश्री और मैगसेसे पुरस्कृत समाजसेवी डॉ. प्रकाश आमटे जी से मिली। ऐसे व्यक्तित्व से भेंट सभी के लिए शिक्षा प्रद और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना से भरने के लिए लाभकारी हुई।
150 वाँ जन्मदिवस
महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्मदिवस पर 23 सितंबर से 2 अक्टूबर 2019 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। वाद विवाद, भाषण, नृत्य, संगीत, प्रार्थना गायन, नुक्कड़ नाटिका आदि में सभी छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दी।
प्रतिभास्थली की गौरव
कु. देशना जैन को भगवंत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज ने अपनी भव्य मुस्कान के साथ आशीर्वाद दिया। कु. देशना जैन दसवीं कक्षा में 97% के साथ प्रथम स्थान पर रही। देशना ने हिन्दी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। इन्हें प्रतिभस्थली परिवार की शुभकामनाएँ।
मई 2019
10वीं बोर्ड परीक्षा का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रथम श्रेणी के साथ
देशना जैन- 97%
प्रज्ञा जैन- 93%
चैत्या जैन- 91%
देशना जैन ने हिंदी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये
प्रज्ञा जैन ने हिंदी में 100 में से 99 अंक प्राप्त किये।
21-22 अक्टूबर 2018 को प्रतिभास्थली में दो दिवसीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ खेल प्रभारी श्रीमान राकेश बघेल जी ने अपने उद्बोधन से सभी छात्राओं को उत्साहित किया।
सफलता के बढ़ते चरण
अगस्त 2018, राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली शतरंज प्रतियोगिता के लिए कु. अदिति जैन का चयन किया गया है। उसकी इस सफलता पर प्रतिभास्थली परिवार गौरवान्वित है।
रविवार 8 जुलाई 2018 को छात्राओं द्वारा हिंदी व्याकरण पर बहुत ही सुन्दर अन्ताक्षरी का आयोजन किया गया जिसमें मुहावरों, लोकोक्तियाँ आदि का प्रयोग किया गया। कु.आयुषी जैन के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मई 2018
10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत …
कु. साक्षी जैन – 86.2%
कु. प्रिया जैन – 85.8%
कु. शिखा पाटनी – 85.6%
संपर्क करें
प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ
चन्द्रगिरि तीर्थक्षेत्र डोंगरगढ़
जिला-राजनांदगाव (छत्तीसगढ़)491445
महत्वपूर्ण लिंक
रचनात्मक रुझान




