उत्सव और यादगार पल

पर्व भारतीय परंपरा के पोषक तत्व हैं, जो हमारी संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखते है। और जीवित रखते हैं हमारे नैतिक मूल्यों को। पर्व और त्यौहारों में मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को सर्वाधिक महत्त्व प्रदान किया गया है।

इनमें लौकिक कार्यों के साथ ही धार्मिक तत्वों का ऐसा समावेश किया गया है, जिससे हमें न केवल अपने जीवन निर्माण में सहायता मिले, बल्कि समाज की भी उन्नति होती रहें।

पर्व और त्यौहार धर्म एवं आध्यात्मिक भावों को उजागर कर के लोक के साथ परलोक सुधार की प्रेरणा भी देते हैं । इस प्रकार मनुष्यों की आध्यात्मिक उन्नति में भी ये सहायक होते हैं।

इन्ही उद्धेश्यों की पूर्ती के लिए प्रतिभास्थली में समय–समय पर विभिन्न पर्व और त्योहारों का आयोजन किया जाता है जेसे – दीपावली, होली, पर्युषण पर्व, क्षमावाणी पर्व, शिक्षक दिवस, रक्षाबंधन आदि।

प्रतिभास्थली की छात्राओं ने 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस पर सुन्दर प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय के वातावरण को किया राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत।

150 वाँ जन्मदिवस
महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्मदिवस पर 23 सितंबर से 2 अक्टूबर 2019 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। वाद विवाद, भाषण, नृत्य, संगीत, प्रार्थना गायन, नुक्कड़ नाटिका आदि में सभी छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दी।